Home » उत्तर प्रदेश » उप जिलाधिकारी के आदेश पर तालाब निर्माण हेतु बंजर भूमि पर काबिज कच्चे मकान पर चला बुलडोजर

उप जिलाधिकारी के आदेश पर तालाब निर्माण हेतु बंजर भूमि पर काबिज कच्चे मकान पर चला बुलडोजर

उप जिलाधिकारी के आदेश पर तालाब निर्माण हेतु बंजर भूमि पर काबिज कच्चे मकान पर चला बुलडोजर

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर चौकी अंतर्गत घाटमपुर गांव में आराजी नम्बर 343 के 24 एयर में 12 एयर की भूमि (सैकड़ो वर्ष पुराने कच्चा मकान ) उपजिलाधिकारी तथा राजस्व की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की कार्यवाही के दौरान संतोष श्यामजीत सुरेन्द्र अंकित इत्यादि लोगों ने विरोध जताया

 

तो राजस्व की टीम ने उक्त लोगों को नजरअंदाज कर कार्यवाही में  जुटी रही आरोप है कि बीते दिन शुक्रवार को रामजी यादव की तरफ से 12 एयर खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया और शनिवार को जेसीबी द्वारा सैकड़ों वर्ष पुराने बंजर में बसे कच्चे मकान को ग्रहस्ती के साथ नष्ट कर दिया गया आरोप है कि नोटिस भी ओवर राइटिंग में दिख रहा है।संतोष कुमार यादव ने आरोप लगाया कि जल खाता के जगह पर कार्य न करके 358 आराजी नंबर में कार्य किया गया और उक्त भूमि पर पूर्व में स्टे आर्डर भी लिया गया था बावजूद इसके 24 एयर में तालाब न बनाकर मात्र 12 एयर की भूमि में काबिज संतोष यादव के कच्चे मकान पर बुलडोजर चलाया गया साथ ही तालाब के लिए खोदे जा रहे गड्ढे का मिटी भी बेचा जा रहा है
उक्त मौके पर उप जिलाधिकारी नायब तहसीलदार कानूनगो लेखपाल सहित रोहनिया की पुलिस टीम मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *