राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमें दिखाएंगी दमखम वाराणसी में 17 से 19 नवंबर तक होंगे रोमांचक मुकाबले, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे उद्घाटन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें 17 से 19 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। स्वर्गीय श्री श्याम नारायण पाण्डेय जी की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ी एवं 50 निर्णायक प्रतिभाग करेंगे।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता, वाराणसी के हैंडबॉल कोर्ट पर किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव श्री अमित पाण्डेय ने बताया कि लीग-कम-नॉकआउट आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी टीमों को चार पूल में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों के माध्यम से प्रतियोगिता के विजेता का निर्णय होगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम सकल पटेल एवं जिला महामंत्री श्री संजीव सिंह गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
वहीं, 19 नवंबर को आयोजित होने वाले समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 40 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा सायं 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित होंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था ज्ञानदायिनी महिला महाविद्यालय, परंपुर, अकेलवां, वाराणसी में की गई है। प्रेस वार्ता में उपस्थित पदाधिकारी
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष श्री प्रखर शुक्ल, एस. एन. पाण्डेय खेल संस्थान, वाराणसी की ट्रस्टी श्रीमती उपमा पाण्डेय, वाराणसी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष श्री संतोष पाण्डेय तथा वाराणसी हैंडबॉल
संघ के संयुक्त सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अनुप गुप्ता उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव श्री अमित पाण्डेय ने की।








Users Today : 10
Users Yesterday : 105