नाबालिग से शादी करने के लिए अड़ी महिला ने फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए फोड़ा सिर
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा में तीन बच्चो की माता सलमा की नाबालिक से एकतरफा प्यार की चर्चा जोरो पर है। सलमा ने नाबालिक से शादी रचाने में असफल होने पर नाबालिक के परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए शनिवार को ईंट से मारकर अपना सिर फोड़ लिया, जिसके खिलाफ रेहना बीबी ने पुलिस को तहरीर दिया है।

बजरडीहा निवासी रेहना बीबी का आरोप है कि तीन बच्चे की माता सलमा को ननद के नाबालिक लड़के से एकतरफा प्यार हो गया और उससे शादी रचाने की जिद पर अड़ गयी। नाबालिक के परिजनो ने गैरकानूनी ढंग से शादी करने से इन्कार कर दिया, जिससे क्षुब्ध होकर सत्ता पक्ष की नेत्री बताकर स्थानीय पुलिस चौकी पर दरबार लगाने वाली खुर्सीदा व शाहिद चौधरी की बहकावे में आकर पुलिस से दवाव बनाने के लिए पूर्व में झूठा प्रार्थना पत्र दिया था, जिसकी जांचोपरांत पुलिस ने नाबालिक के अधिकार को बरकरार रखा। शादी न होने से नाराज सलमा ने रोजाना खुर्सीदा व शाहिद चौधरी व उनके दोस्तो को अपने घर बुलाकर रेहना बीबी सहित उनके परिजनो का मानसिक उत्पीड़न करने लगी। उनका आरोप है कि रेहना बीबी अपने पड़ोसी फुरफुनी देवी के साथ बाजार से सामान की खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी, तो घर के पास में सलमा व उसकी माता व उसके भाई युसुफ ने दोनो को घेर लिया और गुंडो से हत्या कराने के लिए बिना रजामन्दी दोनो महिलाओं की मोबाइल से वीडियो बनाने लगी, जिससे नाराज रेहाना ने मोबाइल पकड़ लिया तो फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए सलमा भागकर अपने घर में गई और ईंट से अपना सिर फोड़ लिया।








Users Today : 7
Users Yesterday : 105