Home » varanasi » फोर व्हीलर की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की हुई मौत

फोर व्हीलर की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की हुई मौत

फोर व्हीलर की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की हुई मौत

 

रोहनिया ।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहन सराय पुलिस चौकी अंतर्गत डरेकू मोड के पास जीटी रोड के सर्विस रोड पर रविवार की बीती रात में फोर व्हीलर के चपेट में आने से नगर पंचायत गंगापुर निवासी 35 वर्षीय रोशन हरिजन नामक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी  सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने उक्त घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से इलाज के लिए भदवर हाईवे स्थित हेरिटेज अस्पताल में भेजा जहां पर हालत गंभीर होने पर बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल रोशन हरिजन को मृतक घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।घटना की सूचना पाकर मृतक रोशन हरिजन की पत्नी चंदा देवी सहित परिवार वालों की रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक रोशन हरिजन को एक लड़का व दो लड़की है वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था और राजगीर मजदूरी का काम करता था। इनके माता धन्नी देवी और पिता चेखुर का भी बहुत पहले स्वर्गवास हो चुका है। घटना के तुरंत बाद चालक फोर व्हीलर वाहन लेकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *