काशी और तमिलनाडु के सदियों पुराने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों को नई मजबूती देने के लिए काशी में एक बार फिर काशी तमिल संगमम का आयोजन होने जा रहा है। 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक बीएचयू में आयोजित होने वाले इस पांचवें संस्करण में सात समूहों में कुल 1750 प्रतिभागी शामिल होंगे। इस बार आयोजन की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम’ यानी तिरुक्कुरल का अभ्यास करें रखी गई है।

काशी तमिल संगमम 5.0 को लेकर बीएचयू में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन में विद्यार्थी, शिक्षक, लेखक, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि तमिलनाडु से 50 शिक्षक उत्तर प्रदेश के 15 विद्यालयों में विद्यार्थियों को तिरुक्कुरल की शिक्षाओं से परिचित कराएंगे। वहीं देशभर के एक हजार शिक्षण संस्थानों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए बीएचयू के 1500 से अधिक छात्र स्वयंसेवक जिम्मेदारी संभालेंगे। 27 नवंबर को रन फॉर केटीएस का भी आयोजन होगा।
बाइट: प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, कुलपति, काशी हिंदू विश्वविद्यालय
वीओ
काशी तमिल संगमम का उद्देश्य सिर्फ दो क्षेत्रों की संस्कृति को करीब लाना नहीं, बल्कि भाषा, साहित्य, ज्ञान और सभ्यता की साझा विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यही आयोजन एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को भी मजबूती देगा।








Users Today : 69
Users Yesterday : 80