वाराणसी के नमो घाट पर आज से शुरू हुए ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का किया गया है आयोजन
प्रदर्शनी काशी एवं तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत, महान विभूतियों के जीवन दर्शन तथा केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर है आधारित
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन, कहा ‘काशी तमिल संगम’ का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना से है प्रेरित
विभिन्न राज्यों से आये हुए मीडिया डेलिगेशन के साथ-साथ हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
वाराणसी के नमो घाट पर आज से शुरू हुए ‘काशी तमिल संगमम् 5.0’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा काशी एवं तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत, महान विभूतियों के जीवन दर्शन तथा केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर आधारित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी लगाई गई है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष तथा पद्मश्री श्री चामू कृष्ण शास्त्री एवं केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव सुश्री दीप्ति गौर मुखर्जी ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरांत प्रदर्शनी को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। यह प्रदर्शनी 12 दिसंबर तक निरंतर रहेगी।

प्रदर्शनी के पहले दिन आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी, उत्तर प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
_20261128171910_046265.jpeg)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी को सराहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘काशी तमिल संगम’ का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना से प्रेरित है।उन्होंने कहा इससे आम लोग काशी एवं तमिलनाडु की संस्कृतियों के साथ – साथ सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु किये जा रहे प्रयासों से अवगत होंगे।
_20261128171944_02f9ec.jpeg)
देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए पत्रकार दल, काशी तमिल संगमम् 5.0 की कवरेज कर रहे पत्रकारों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने वाले ‘काशी तमिल संगमम्’ के इस ‘पंचम संस्करण’ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगायी गयी मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में तमिलनाडु एवं काशी की महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को दर्शाया गया है।

मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किये जा रहे सरकार के जन कल्याणकारी नीतियों, प्रयासों एवं योजनाओं को भी दर्शाया गया है।
मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में लगे हुए ऑगमेंटेड रियलिट (ए.आर.), वर्चुअल रियलिटी (वी. आर.), कियोस्क, फोटो बूथ, होलोग्राम स्क्रीन दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है तथा इसमें प्रदर्शनी में आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।








Users Today : 7
Users Yesterday : 86