नगर निगम की बड़ी कार्रवाई कबीरचौरा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, बड़े व्यापारी को दबोचा गया।
बिभाग की पकड़ से अभी भी फैक्टीरिया दूर, टाली व छोटे ब्यापारी को पकड़ होती है खानापूर्ति

वाराणसी। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को कबीरचौरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सगड़ी चालक को प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों के साथ पकड़ा। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर टीम ने तत्काल औरंगाबाद स्थित विजय प्लास्टिक नामक दुकान पर छापा मारा छापेमारी के दौरान दुकान से लगभग 30 बोरियों में भरी हुई प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यापारी पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया गया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता दिखाएं और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें।






Users Today : 110
Users Yesterday : 52