Home » Uncategorized » बड़ागांव एवं कचहरी परिसर में गत दिनों पुलिस एवं अधिवक्तागण के मध्य हुयी घटनाक्रम की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

बड़ागांव एवं कचहरी परिसर में गत दिनों पुलिस एवं अधिवक्तागण के मध्य हुयी घटनाक्रम की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

बड़ागांव एवं कचहरी परिसर में गत दिनों पुलिस एवं अधिवक्तागण के मध्य हुयी घटनाक्रम की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

घटना से सम्बन्धित कोई भी जानकारी/साक्ष्य, लिखित/मौखिक रूप से 10 से 24 अक्टूबर के मध्य कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है

 

वाराणसी। जिला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने बड़ागांव थाना क्षेत्र में 14 सितम्बर को एवं कचहरी परिसर में दिनांक 16 सितम्बर को पुलिस एवं अधिवक्तागण के मध्य हुयी घटनाक्रम की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

 


तत्क्रम में जांच अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) आलोक कुमार वर्मा ने कहा है कि उक्त घटना से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति अपना पक्ष लिखित/मौखिक रूप से प्रस्तुत करना चाहता है तो वह 10 से 24 अक्टूबर के मध्य कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस की कार्यावधि में उपस्थित होकर अपना लिखित/मौखिक पक्ष/अभिलेख प्रस्तुत कर सकता है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।