Home » liveup » वाराणसी :डोमराजा परिवार की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, मणिकर्णिका से सिंधिया घाट तक हटवाया अतिक्रमण, दी सख्त चेतावनी।

वाराणसी :डोमराजा परिवार की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, मणिकर्णिका से सिंधिया घाट तक हटवाया अतिक्रमण, दी सख्त चेतावनी।

वाराणसी :डोमराजा परिवार की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, मणिकर्णिका से सिंधिया घाट तक हटवाया अतिक्रमण, दी सख्त चेतावनी।

 

पातालपुरी मठ वाराणसी में हुई बैठक के बाद, डोमराजा परिवार की चेतावनी के बाद वाराणसी प्रशासन हरकत में आ चूका है। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मणिकर्णिका से सिंधिया घाट तक अभियान चलाया। इस दौरान अवैध अतिक्रमण हटवाया गया, वहीं अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही, दरअसल, डोमराज परिवार के द्वारा मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर अवैध अतिक्रमण पर आक्रोश व्यक्त करते हुए 72 घंटे बाद काशी में शवदाह बंद करने की चेतावनी दी गई थी, आरोप लगाया था कि दोनों श्मशान घाटों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि 72 घंटे के अंदर अतिक्रमण नहीं हटवाया गया तो महाश्मशान पर शवदाह बंद कर देंगे।
नगर निगम की परिवर्तन दल की टीम तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल घाटों पर पहुंचा। टीम ने मणिकर्णिका घाट से लेकर सिंधिया घाट तक के क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान कई अस्थायी ढांचे और अवरोधों को हटाया गया, जिससे घाटों पर आवागमन और धार्मिक कार्यों में हो रही बाधाएं दूर हो सके।
एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घाटों पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि वे दोबारा ऐसा करते पाए गए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में नियमित निरीक्षण किया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *