बालाजी पैलेस काशी में मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट “इच्छा स्वाद” में तुलसी दिवस का आयोजन ।
संजय लोहिया ने बताया कि आज से होगा सनातन संस्कार पाठशाला का शुभारंभ।
https://youtu.be/PFpE7hyv3qE
वाराणसी सनातन धर्म की राजधानी काशी की पावन धरती पर स्थित बालाजी पैलेस काशी को यह परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है कि आज 25 दिसंबर, हम अपने नवप्रारंभित मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट “इच्छा स्वाद” में तुलसी दिवस का आयोजन पूर्ण सनातन परंपरा एवं काशी की सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप किया।
https://youtu.be/PFpE7hyv3qE
इस पावन अवसर पर वृंदावन धाम से पधार रहे परमपूज्य वैदिकपथिक पंडित अनुराग शास्त्री का सान्निध्य हम सभी के लिए विशेष प्रेरणास्रोत रहा पंडित जी ने सनातन धर्म के गूढ़ तत्वों, उसकी वर्तमान प्रासंगिकता तथा आज के समय में सनातनी जीवन मूल्यों पर एक सारगर्भित उद्बोधन प्रदान किया जिससे उपस्थित जनमानस को सनातन संस्कृति को और गहराई से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समय पूर्वाह्न 11:30 बजे किया गया।इस अवसर पर हमारे अतिथियों हेतु विशेष सात्विक सनातन व्यंजनों की व्यवस्था की गई साथ ही काशी की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं का सजीव प्रस्तुतीकरण भी किया गया।








Users Today : 21
Users Yesterday : 9