Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » छत के पंखों में एंटी सुसाइड सीलिंग रॉड लगाने से हज़ारों जाने बचाई जा सकती हैं: कर्नल विनोद

छत के पंखों में एंटी सुसाइड सीलिंग रॉड लगाने से हज़ारों जाने बचाई जा सकती हैं: कर्नल विनोद

छत के पंखों में एंटी सुसाइड सीलिंग रॉड लगाने से हज़ारों जाने बचाई जा सकती हैं: कर्नल विनोद
वाराणसी। पोस्ट मास्टर जनरल, वाराणसी कर्नल विनोद  ने बताया कि देश में बहुत से बच्चे  परीक्षा में अच्छे नंबर न लाने की वजह से हत्तोत्साहित हो जाते हैं और कभी-कभी आत्महत्या कर लेते हैं। हाल ही में कोटा के कोचिंग केन्द्रों में इस तरह की घटनाएँ हुई हैं। ऐसी घटनाओं को काफी हद तक एंटी सुसाइड सीलिंग फैन का इस्तेमाल करके रोका जा सकता है। वाराणसी में   एलायंस ऑफ एनर्जी एफिशिएंट इकॉनमी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल विनोद ने कहा  कि जब कोई व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए सीलिंग फैन से लटकने की कोशिश करता है और अगर उसके फैन में एंटी रोड का इस्तमाल किया गया है

 

तो ऐसा करने से वह असफल हो जाएगा क्योंकि पंखा और व्यक्ति सुरक्षित रूप से जमीन पर गिर जाएंगे। एंटी सुसाइड सीलिंग फैन रॉड का इस्तेमाल किसी भी सीलिंग फैन में किया जा सकता है। यह सीलिंग फैन का एक हिस्सा है। कर्नल विनोद ने कहा कि भारतीय डाक इन ऊर्जा कुशल पंखों के प्रचार और बिक्री के लिए अपने डाकघरों और काउंटरों का नेटवर्क उपलब्ध करा सकता है और डाक विभाग डिलीवरी के लिए एक अच्छा लॉजिस्टिक्स पार्टनर भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि वाराणसी क्षेत्र में कुल 1729 डाकघर हैं, जहां मीडिया पोस्ट के माध्यम से इन पंखों का प्रचार-प्रसार किया जा सकता है तथा खुदरा डाक के तहत इन पंखों की बिक्री सुनिश्चित की जा सकती है। इस कार्यक्रम की ये अच्छी बात रही कि सीलिंग फैन निर्माताओं ने मानव जीवन को बचाने के लिए इस विचार की सराहना की और आश्वासन दिया कि सीलिंग पंखों में इसे शामिल करने के लिए और अधिक शोध किया जाएगा। इस कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री सुबोध कुमार, विभिन्न केंद्र/राज्य सरकार सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ही विभिन्न फैन निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि और निजी क्षेत्र के अधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम में  बनारस बुनकर एसोसिएशन और ईंट निर्माण इकाई एसोसिएशन के उच्च स्तरीय पदधारक भी कार्यक्रम में शामिल थे। एनर्जी एफिशिएंट फैन को प्रमोशन करने वाली संस्था एईईई के वरिष्ठ निदेशक श्री प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तिरंगे के रंग में रंगा लोहता, मंत्री अनिल राजभर बोले—युवा शक्ति से मजबूत हो रहा राष्ट्रप्रेम रामलीला मैदान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में युवाओं ने दिखाया उत्साह वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी के लोहता क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रामलीला मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और स्थानीय लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर युवाओं में उत्साह मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ के आह्वान को देश के नौजवान, युवा और छात्र पूरी ऊर्जा के साथ सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में तिरंगा यात्रा और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो रही है। देशभक्ति के माहौल से नई ऊर्जा अनिल राजभर ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों के चलते पूरे देश में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण बना है। तिरंगा यात्रा में युवाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी देश के गौरव और सम्मान को लेकर बेहद जागरूक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से युवाओं को दिए जा रहे संदेश और देश के विकास की दिशा ने युवा शक्ति में नई ऊर्जा पैदा की है। आज देश का युवा आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे रामलीला मैदान से निकली तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं और लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से देश की प्रगति, एकता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने लोहता क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। युवाओं के उत्साह और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।