Home » उत्तर प्रदेश » Live UP की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, भ्रामक खबर पर शिक्षक संगठनों में आक्रोश

Live UP की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, भ्रामक खबर पर शिक्षक संगठनों में आक्रोश

Live UP की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण, भ्रामक खबर पर शिक्षक संगठनों में आक्रोश
नौगढ़ (चंदौली), 14 फरवरी 2026।
11 फरवरी 2026 को India Mirror News के फेसबुक पेज पर प्रकाशित एक समाचार को लेकर क्षेत्र के शिक्षक संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया। खबर में प्राथमिक विद्यालय परसहवा के शिक्षकों की अनुपस्थिति और कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे।
प्रकाशित समाचार की सत्यता की जांच के लिए Live UP की टीम ने अपराह्न् 12:15 बजे प्राथमिक विद्यालय परसहवा का स्थलीय भ्रमण किया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष यादव ने बताया कि एक दिन पूर्व दो व्यक्ति विद्यालय आए थे, जिन्होंने वहां कार्यरत शिक्षकों की संख्या के बारे में जानकारी ली। प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय में कुल तीन शिक्षकों की नियुक्ति है, जिनमें से दो शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विभागीय प्रशिक्षण में सम्मिलित थे।
उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा बार-बार यह दबाव बनाया गया कि दो शिक्षक अनुपस्थित हैं तथा वे स्वयं बच्चों को पढ़ाने के बजाय बीएलओ (BLO) का कार्य कर रहे हैं। इस पर प्रधानाध्यापक ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों द्वारा शासन के निर्देशानुसार निर्धारित कार्यों का ही पालन किया जाता है और यदि किसी को संदेह हो तो उच्च अधिकारियों से सत्यता की पुष्टि की जा सकती है। इसके बावजूद संबंधित व्यक्तियों ने अपनी बात को पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिससे शिक्षकों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी, नौगढ़ से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को विद्यालय के दो शिक्षक विभागीय प्रशिक्षण में तथा एक शिक्षक “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु 10 फरवरी को बीआरसी पर उपस्थित थे। इसके फोटोग्राफ एवं अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं तथा उस दिन के विभिन्न समाचार पत्रों में भी कार्यक्रम संबंधी समाचार प्रकाशित हुआ था।
मामले को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों में चर्चा की गई है। संगठनों ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों एवं विभाग की छवि धूमिल करने वाले भ्रामक और अपुष्ट समाचारों के विरुद्ध आवश्यक होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक संगठनों ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच अवश्य की जाए, ताकि समाज में अनावश्यक भ्रम और प्रतिष्ठा को क्षति न पहुंचे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।