February 20, 2026 4:39 am

Home » varanasi » ​महापौर ने कपड़े के थैले बांटकर की काशी को पॉलीथिन मुक्त बनाने की पहल

​महापौर ने कपड़े के थैले बांटकर की काशी को पॉलीथिन मुक्त बनाने की पहल

महापौर ने कपड़े के थैले बांटकर की काशी को पॉलीथिन मुक्त बनाने की पहल

-दशाश्वमेध, विश्वनाथ व महामृत्युंजय महादेव मंदिर क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दुकानदारों से की अपील
-कंपनी गार्डन परिसर में गंदगी देख जताई नाराजगी, दिया पेयजल पाइप की लीकेज तत्काल ठीक करने का निर्देश
वाराणसी : नगर निगम काशी को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ अब पूर्णतः पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए संकल्पित है। इस क्रम में शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। विशेष रूप से आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर दशाश्वमेध, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और महामृत्युंजय महादेव क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को परखा। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व से पूर्व सभी प्रमुख मंदिरों की स्वच्छता व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जाए और पूरे क्षेत्र में चूने का छिड़काव सुनिश्चित हो।

 


निरीक्षण के दौरान महापौर ने मंदिर के आसपास माला-फूल और प्रसाद बेचने वाले व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने विक्रेताओं से प्रतिबंधित प्लास्टिक ( सिंगल यूज प्लास्टिक ) के थैलों का प्रयोग न करने की अपील की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महापौर ने स्वयं माला-फूल विक्रेताओं के बीच एक हजार से अधिक कपड़े के थैलों (झोलों) का वितरण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्लास्टिक का त्याग करना केवल नियम नहीं, बल्कि बाबा की नगरी को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी का दायित्व है। मंदिर क्षेत्रों के बाद महापौर ने मैदागिन स्थित कंपनी गार्डन का रुख किया,  गार्डन में जगह-जगह बिखरे सूखे पत्ते और गंदगी को लेकर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही, पार्क में पानी के पाइप की लीकेज को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए ताकि जल का अपव्यय रोका जा सके। इस दौरान पार्षद सुरेश चौरसिया, इर्देश कुमार, श्रवण कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुजराती और अपर नगर आयुक्त सविता यादव सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी व कर्

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *