February 20, 2026 4:38 am

Home » उत्तर प्रदेश » गोमती को स्वच्छ बनाने के लिए आज जुटेंगे दिग्गज

गोमती को स्वच्छ बनाने के लिए आज जुटेंगे दिग्गज

गोमती को स्वच्छ बनाने के लिए आज जुटेंगे दिग्गज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ “जीवनरेखा का पुनर्जीवनः स्वच्छ गोमती” कार्यक्रम को विशेष रूप से करेंगे संबोधित

विशेषज्ञों की राय के अनुसार बनाया जाएगा गोमती को स्वच्छ बनाने का रोडमैप

 

लखनऊ, 19 फरवरी। गोमती नदी को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन (एसटीसी) उत्तर प्रदेश शुक्रवार को होटल ताज में कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से  शाम 4 बजे संबोधित करेंगे।
इस संबंध में एसटीसी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षत वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम “जीवनरेखा का पुनर्जीवनः स्वच्छ गोमती” में प्रदेश के जलशक्ति और नमामि गंगे मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शिरकत करेंगे। इस आयोजन के दौरान कई सत्र होंगे। इसमें अनेक विशेषज्ञ गोमती नदी को स्वच्छ बनाने को लेकर अपनी राय रखेंगे। इसी के आधार पर गोमती के जल को बेहतर बनाने का रोडमैप बनाया जाएगा।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *