पूर्वदशम-दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आय सीमा बढ़कर हुई ढाई लाख
सीएम ने सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर सदन में रखा वक्तव्य
वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला पेंशन योजना में बढ़ोतरी की घोषणा
सीएम ने कानपुर की खुशी का किया जिक्र, बोले-अब बोल पा रही बेटी

लखनऊ, 20 फरवरीः सीएम ने सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर भी सदन में अपना वक्तव्य रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन और निराश्रित महिला पेंशन योजना से 1.6 करोड़ लाभार्थी लाभान्वित होते हैं। हम इन्हें 12,000 रुपये दे रहे हैं। इस राशि की बढ़ोतरी के लिए धनराशि की व्यवस्था बजट में की है। यह पैसा डीटीबी के माध्यम से अकाउंट में जाता है। अब बीच में कोई रुकावट नहीं होती है।
सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म से लेकर और उसके शादी योग्य होने तक 25,000 रुपये का पैकेज दे रहे हैं। इससे 26 लाख बेटियां लाभान्वित हो रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पहले चरण में 31000 रुपये, बाद में 51000 रुपये और अब यह राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये की गई। इसके लिए पहले जो वार्षिक आय एक लाख रुपये थी, उसे बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया गया। परिवार का कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कराए और योजना का लाभ उठाए।
पूर्वदशम-दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आय सीमा बढ़कर हुई ढाई लाख
सीएम योगी ने कहा कि पूर्वदशम-दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए अब तक आय सीमा दो लाख रुपये थी। इसे बढ़ाकर 2.50 लाख कर रहे हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों के लिए सर्वोदय विद्यालय स्थापना और चार विद्यालय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित हों, इसके लिए भी धनराशि की व्यवस्था इस कार्यक्रम के साथ जोड़ी है। कोविड कालखंड में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग स्कीम जारी की थी। इसके अंतर्गत यूपीएससी में 59, यूपीपीसीएस में 136, नीट- आईआईटी जेईई में 771 बच्चों का चयन हुआ है। ओबीसी छात्रवृत्ति के लिए बजट में 3060 करोड़ की व्यवस्था की है। बजट में विवाह अनुदान की राशि का भी जिक्र किया। ओबीसी छात्रों के कंप्यूटर ट्रेनिंग के लिए भी धनराशि की व्यवस्था की है।
दिव्यांग बेटियों के इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल के लिए 60 करोड़
सीएम योगी ने कहा कि दिव्यांग बेटियों के लिए इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल के लिए भी धनराशि की व्यवस्था की है। अब ऐसी ट्राईसाइकिल डेवलप करने के लिए जहां मोबाइल फोन चार्ज हो सके उसी से उसकी ट्राईसाइकिल चार्ज हो सके और फिर वह स्कूल तक पहुंच सके। इसके लिए वह ट्राईसाइकिल हम उन बेटियों को उपलब्ध करवाएंगे, इसके लिए भी हमने 60 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
दिव्यांगजन भरण-पोषण योजनान्तर्गत अनुदान के लिए 1,470 करोड़ की व्यवस्था
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के साथ ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन, इंडोर स्टेडियम, वेतन मद और अन्य कार्यों के लिए धनराशि की व्यवस्था की है। दिव्यांगजन भरण-पोषण योजना के अंतर्गत अनुदान के लिए 1,470 करोड़ की व्यवस्था बजट में की गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में कृत्रिम अंग उपकरण वितरण कार्यक्रम के लिए 38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। परिवहन निगम की बस में दिव्यांगजनों के निःशुल्क यात्रा के लिए 41 करोड़ की व्यवस्था की गई है। उनके शैक्षणिक पुनर्वास के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सीएम ने कानपुर की खुशी का किया जिक्र, बोले-अब बोल पा रही बेटी
सीएम योगी ने कानपुर की खुशी का जिक्र किया। बताया कि समाचारपत्र से मुझे जानकारी मिली कि वह मुख्यमंत्री से मिलने आई थी। वह बोल-सुन नहीं सकती थी। मैंने मामला पता कराया, फिर कहा कि उसे मांता-पिता के साथ लेकर आओ। हमने उसकी जाति नहीं पूछी, लेकिन उसके इलाज पर ध्यान दिया। आज उस बेटी का कोकलियर इम्प्लांट हो गया है। अब वह बोल पा रही है। सीएम ने सपाइयों से कहा कि कार्य करने की इच्छाशक्ति होनी चाहए।







Users Today : 6
Users Yesterday : 8