Home » धर्म » काशीपुरा में माँ विन्ध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार, जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र।

काशीपुरा में माँ विन्ध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार, जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र।

काशीपुरा में माँ विन्ध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार, जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र।

वाराणसी, माँ विन्ध्यवासिनी श्रृंगार समिति के तत्वावधान में काशीपुरा स्थित माँ जगत जननी जगदम्बा माँ विन्ध्यवासिनी का अत्यंत भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 


कार्यक्रम की शुरुआत काशीपुरा स्थित गंगू का शिवाला अखाड़ा से माँ विन्ध्यवासिनी चालीसा एवं स्तोत्र पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात पारंपरिक रीति से बधावा उठाया गया। कसेरा समाज के प्रत्येक परिवार द्वारा माला, प्रसाद, चुनरी, नारियल एवं फल से सुसज्जित थाल तैयार कर माता को अर्पित किए गए।

इसके बाद गंगू का शिवाला से अखण्ड दीप एवं धातु निर्मित ध्वजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा शामिल रहे। माता के जयकारों के बीच यह शोभायात्रा काशीपुरा से बुलानाला, चौक और गोविन्दपुरा होते हुए माता के दरबार पहुंची।
मंदिर पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं ने अपने-अपने प्रसाद के थाल माता के चरणों में अर्पित किए। इसके उपरांत विन्ध्यवासिनी स्तोत्र पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में माता के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद कसेरा, उपाध्यक्ष रतन लाल, महामंत्री घनश्याम कसेरा, उपमंत्री संतोष कसेरा, कोषाध्यक्ष चन्द्र कसेरा, संगठन मंत्री बुद्ध लाल कसेरा, मीडिया प्रभारी अनिल कसेरा सहित अमन कसेरा, अर्जुन प्रसाद, सवन कसेरा, मुकेश कसेरा, विवेक कसेरा, रामकिशोर कसेरा, मनोहर लाल कसेरा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।