Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » वाराणसी में 1 अप्रैल को सांसद मनोज तिवारी ने रंगारंग कार्यक्रम के बीच धमाकेदार रोटरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन

वाराणसी में 1 अप्रैल को सांसद मनोज तिवारी ने रंगारंग कार्यक्रम के बीच धमाकेदार रोटरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन

वाराणसी में 1 अप्रैल को सांसद मनोज तिवारी ने रंगारंग कार्यक्रम के बीच  धमाकेदार रोटरी प्रीमियर लीग का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है कि जब देश में खेल को बढ़ावा  मिलेगा तो देश स्वास्थ्य रहेगा आज वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में रोटरी क्लब वाराणसी द्वारा रोटरी और प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया गया इस उद्दारघाटन में वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी भाजपा नेता अमरीश सिंह भोला प्रसिद्ध समाजसेवी और रोटेरियन आलोक पारीक सहित  हजारो   गणमान्य   लोग उपस्थित थे
 आज के उद्घाटन मैच के पूर्व सांसद भाजपानेता  मनोज तिवारी ने किया रोटरी प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया इस पर उन्होंने कहा की

प्रधानमंत्री के खेलेगा इण्डिया तो खिलेगा इण्डिया मुहिम को रोटरी का प्रयास सराहनीय – मनोज तिवारी

 

वाराणसी। रोटरी क्लब बनारस द्वारा आयोजित रोटरी प्रीमियर लीग (RPL) 3120 का बुधवार को सिगरा स्थित सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में रंगारंग आगाज हुआ। मुख्य अतिथि सांसद एवं सुप्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी एवं शहर के मेयर अशोक तिवारी भाजपा  नेता  अमरीष सिंह भोला  ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर 5 दिनों तक चलने वाले पहले रोटरी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर मनोज तिवारी ने पिच पर चौके छक्के भी जड़े।इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध के साये में जी रही है, वहीं बनारस रोटरी क्रिकेट की मस्ती में डूबी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलेगा इण्डिया तो खिलेगा इंडिया की मुहिम को रोटरी क्लब बनारस ने आगे बढ़ाने में सराहनीय कदम उठाया है। खेल कूद के लिए रोटरी का यह प्रयास सुनहरे पन्नों पर लिखा जायेगा।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।