मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस का लगातार जनजागरूकता अभियान, महिला एवं साइबर सुरक्षा पर विशेष फोकस
जनपद सोनभद्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग संस्थान, बाजार और ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।
साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आमजन साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें।
सोनभद्र पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें तथा जागरूक रहकर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
* 112 – आपातकालीन सेवा
* 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
* 181 – महिला हेल्पलाइन
* 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
* 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
सोनभद्र पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प








Users Today : 41
Users Yesterday : 130