April 11, 2026 1:55 pm

Home » उत्तर प्रदेश » कुछ इस तरह साइबर ठगो से पीड़ित का धन बचा पीड़ित को कराया वापस

कुछ इस तरह साइबर ठगो से पीड़ित का धन बचा पीड़ित को कराया वापस

कुछ इस तरह साइबर ठगो से पीड़ित का धन बचा पीड़ित को कराया वापस थाना गड़वार, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 11,201.00/- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस

 


उल्लेखनीय है कि पंकज शर्मा पुत्र शिवहरी शर्मा निवासी ग्राम जिगनहरा थाना गड़वार जनपद बलिया द्वारा हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना गड़वार बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के Airtel Payments Bank के खातें से दिनाँक- 30.12.2025 को कुल-11,201.00/- रूपये (शब्दो में- ग्यारह हजार दो सौ एक रुपये) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 09.04.2026 को शिकायतकर्ता पंकज शर्मा पुत्र शिवहरी शर्मा निवासी ग्राम जिगनहरा थाना गड़वार जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि  11,201.00/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना गड़वार बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना गड़वार पुलिस टीम बलिया
1-थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया
2-उ0नि0 श्री अब्दुल हफीज ( साइबर प्रभारी थाना गड़वार बलिया )
3-हे0का0 भीम कुमार (कम्प्यूटर आपरेटर) थाना गड़वार बलिया
4-आरक्षी विवेक कुमार यादव (साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया )
5-आरक्षी लवकुश गुप्ता (साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया )

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *