कानपुर
आपसी विवाद में पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला का फोड़ा सर, हालत गंभीर पुलिस का रवैया ढुलमुल
घटना के बारे में बताया जाता है कि नौबस्ता थाने क्षेत्र के यमुनानगर इलाके में रहने वाली 62वर्षीय मंजुला श्रीवास्तव अपने घर में अकेले रहती हैं इस दौरान उनके पड़ोसी ने अक्सर आए दिन किसी ने किसी बहाने उनसे झगड़ा और मारपीट करते रहते हैं इसी के तहत आज शाम जब जब मंजुला घर में अकेली थी तब पड़ोसी

अश्वनी कुमार बाजपेई और पत्नी झुर्रा बाजपेई और उनकी बेटी चेतना, सोनू बाजपेई, कुसुम बाजपेई, एवं अन्य लोग एक राय होकर घर में घुस आए और 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मंजुला श्रीवास्तव को बुरी तरह मारा पीटा जिससे बुजुर्ग महिला मंजुला श्रीवास्तव को गंभीर रूप से चोट आई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है बताया यह भी जा रहा है की मंजुला श्रीवास्तव का सर फटने के कारण अत्यधिक खून बह गया है जिसके कारण मंजुला को डाक्टरों ने गसंभीर स्थिति को देखते उच्च चिकित्सा की सलाह दी है घटना का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू तो यह था तो की पीड़ित बुजुर्ग महिला जब थाने पहुंची तो पुलिस कार्रवाई करने की जगह महिला को ही किसी न किसी बहाने पूरे मामले को टरकाते रहे, थाने के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर वरिष्ठ उप निरीक्षक द्वारा यह बताया गया कि फिलहाल दोनों पक्षों तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है तो ,वहीं पीड़ित महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस न्याय संगत कार्रवाई नहीं कर रही है और जो शिकायती प्रार्थना
, पत्र पीड़ित पक्ष ने दिया है उसमें बदलाव का दबाव बना रही है तथा आरोपियों का नाम हटाने के लिए भी धमकी दे रही है कि यदि आरोपियों में सिर्फ एक नाम दूं नहीं तो तुम्हारे और तुम्हारे परिवार खिलाफ भी मुकदमा लिखकर कार्रवाई कर जेल भेज देंगेपुलिस के इस रवैये पीड़ित के परिजन दहशत में है








Users Today : 4
Users Yesterday : 73