भव्यता और दिब्यता प्रदान कर गंगा सेवा निधि ने 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं की विशेष आरती के साथ सकुशल संपन्न हुआ
विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली महोत्सव जिसका इतंजार देश को बेसबरी से रहता है और इस बार संस्था द्वारा होने वाली माँ गंगा की महाआरती समर्पित रहा को साथ ही देव दीपावली की चमक विदेशियों को भी खूब भाँती है। आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को संकल्पित व समर्पित विश्व प्रसिद्ध भव्य देव-दीपावली महोत्सव इस वर्ष भी दशाश्वमेघ घाट पर भव्य रूप से आयोजित हुई।
देव दीपावली महोत्सव में 21 अर्चक एवं 42 देव कन्याओं द्वारा हुई माँ गांगा की भव्य माहाआरती
आज देव दीपावली महोत्सव में होने वाली 21 अर्चको एवं 42 देव कन्याओं द्वारा महाआरती आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद को संकल्पित व समर्पित विश्व प्रसिद्ध भव्य देव-दीपावली महोत्सव को आयोजन किया गया।
‘एक संकल्प गंगा किनारे’ के माध्यम से माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने, पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए गंगा सेवा निधि द्वारा देव दीपावली महोत्सव में देश-विदेश से आये हुए लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों से माँ गंगा के तट पर संकल्प दिलाकर संस्था द्वारा यह आवाह्न किया गया कि माँ गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाये रखने में आप सभी अपना योगदान दें, गंगा सेवा निधि परिवार का माँ गंगा को निर्मल रखने में सहयोग करें।
देव दीपावली महोत्सव मे आयोजित होने वाली भव्य महा आरती में 21 कुंटल फूल-मालाओं व 51 हजार दीपों से दशाश्वमेघ घाट एवं आप-पास के घाटो को रौशन किया गया एवं 20 फीट ऊँची भव्य अमर जवान ज्योति की अनुकृति श्रद्धालुओ के लिए देश भक्ती कि प्रेरण दे रही थी वही आकर्षण का केन्द्र भी बनी रही।
तत्पश्चात संस्था के श्री अबनी कुमार धर, सस्था के सदस्य, गंगा सेवा निधि की तरफ से अमर बलिदानों को अमर जवान ज्योती पर रिथलेईंग की गयी एवं श्रीमती भुनेश्वरी इन्सपेक्टर, आर.पी.एफ (एन.ई.आर.) वाराणसी सिटी, कमांडेंट अनुप सिंह विष्ट, 11वीं बटालियन, एन.डी.आर.एफ., वाराणसी।, कमाण्डेन्ट श्री राजेश्वर बालापुरकर, 95 बटालियन, सी.आर.पी.एफ., वाराणसी।, श्री सुरेन्द्र मलिक वी. एम.एयर कमाडोर, एयर ऑफिसर कमांडिंग, 4 एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड, वाराणसी।, ब्रिगेडियर जयदीप चन्दा, कमांडेट, 39 जी.टी.सी., वाराणसी की तरफ से रिथलेईंग दी गई तत्पश्यात 39 जी.टी.सी. के बैंड की धुन के साथ जवानों द्वारा लास्टपोस्ट व गार्ड ऑफ आनर दिया गया व सम्पूर्ण कार्तिक मास आकाश दीप प्रज्जवलित कर अमरवीर योद्धाओं की स्मृति में दीप जलाया गया जिसका समापन देव दीपावली को किया गया, एवं आज देश के अमरवीर योद्धाओं की स्मृति में रेलवे सुरक्षा बल के अमर बलिदानी कान्सटेबल उताउर रहमान खान व अमर बलिदानी कान्सटेबल कोलाहल यादव एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अमर बलिदानी शशि कान्त सिंह व अमर बलिदानी रामबिलास सिंह यादव के परिवार को संस्था की तरफ से देव-दीपावली महोत्सव (24 नवम्बर, 2026) को भगीरथ शौर्य सम्मान के साथ ही साथ सभी बलिदानियों के परिवारजनों को 1-1 लाख का चेक सायतार्थ के रूप दिया गया।
इस वर्ष से गंगा सेवा निधि द्वारा ’’भगीरथ शौर्य सम्मान’’ से सम्मानित अमर बलिदानियों के बच्चों को कक्षा 6 से लेकर 12 तक के उनके पुत्र*या कन्या के उच्च माध्यमिक स्तर तक के समस्त शैक्षणिक व्यय को वहन करने की ज़िम्मेदारी गंगा सेवा निधि ने लिया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में गायक डॉ0 रेवती साकलकर एवं उनके सहयोगी तबला बादक द्वारा भजन-संगीत एवं राष्ट्र गीत की प्रस्तुति की गई एवं प्रख्यात गायक पद्मश्री अनूप जलोटा व श्री देवेन्द्र कुमार भारती, श्री हिमान्शु तिवारी एवं अमरजीत सिंह द्वारा गंगा तट पर स्वरांजलि प्रस्तुत कि गयी।
महोत्सव में भारत सेवा श्रम वाराणसी व आसाम से परम पूज्य संत श्री स्वामी पुण्यानंद जी महाराज, मुख्य सचिव, भारत सेवाश्रम संघ, वाराणसी, स्वामी ब्रह्मानन्द जी महाराज, भारत सेवाश्रम संघ, वाराणसी एवं स्वामी महात्मा नन्द जी महाराज, भारत सेवाश्रम संघ, आसाम, मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा (AVMS), जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सेन्ट्रल कामाण्ड, लखनऊ। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह (IPS), माननीय महानिदेशक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.), नई दिल्ली।, अति विशिष्ट अतिथि श्री रवींद्र जायसवाल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,श्री प्रवीण कुमार, माननीय महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली।, ब्रिगेडियर उमेश ए. परब, 39 जी.टी.सी., वाराणसी। श्री सुरेन्द्र मलिक वी. एम.,एयर कमाडोर, एयर ऑफिसर कमांडिंग, श्रीमती मृदुला सक्सेना, 4 एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड, वाराणसी।, श्री दीपक कुमार ; (IPS) , SDG श्री अनिल कुमार मिश्रा ;(IG) सी.आर.पी.एफ., वाराणसी।, कमाण्डेन्ट श्री राजेश्वर बालापुरकर, 95 बटालियन, सी.आर.पी.एफ., वाराणसी।, कमांडेंट अनुप सिंह विष्ट , 11वीं बटालियन, एन.डी.आर.एफ., वाराणसी। इंस्पेक्टर भुनेश्वरी, आर.पी.एफ. (एन.ई.आर.) वाराणसी। अतिथि के रूप मे अपनी सहभागीता दी, तत्पश्चात् गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष श्री सुशान्त मिश्र द्वारा लाखों श्रद्धालुओं व अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया।
गंगा सेवा निधि के 21 अर्चकों द्वारा भगवती माँ गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया गया। श्री राम जनम योगी द्वारा 4 मिनट 21 सेकेन्ट के शंखनाद के ध्वनि से दशाश्वमेध घाट का कण-कण मग्नमुग्ध हो गया साथ ही दुर्गा चरण इण्टर कालेज की 42 देव कन्याओं द्वारा रिद्धि-सिद्धि के रूप में ब्राह्मणों के साथ माँ भगवती की आरती सम्पन करायी गयी तथा श्री काशी विश्वनाथ डमरु दल के 10 स्वयं सेवकांे द्वारा माँ
भगवती की भव्य महाआरती में सम्मलित हुये एवं 51 हजारों दीपों से घाट व घाटों के भवनों का कोना-कोना जगमगा हो उठा।
भगवती माँ गंगा की आरती के दौरान देश-विदेश आये लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा की दृश्टि से संस्था द्वारा 30 सी.सी.टी.वी. कैमरे भी लगाये गये थे। सहयोग की दृष्टि से भारत सेवा श्रम संघ के 100 स्वयं सेवक व सुरक्षा उपकरणें के साथ गंगा सेवा निधि के 150 वालेन्टियर्स उपस्थित रहें तथा साथ ही राजकीय चिकित्सालय द्वारा चिकित्सकों की टीम व एम्बुलेन्स की व्यवस्था की भी थी 11वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. की तरफ से वाटर एम्बुलेन्स की भी व्यवस्था किया गया था।
इस दौरान संस्था के सुषान्त मिश्र, श्री श्याम लाल सिंह, श्री इन्दुशेखर शर्मा, सुरजीत सिंह, श्री हनुमान यादव, पंकज अग्रवाल, विनोद श्रीवास्तव, सिद्वार्थ श्रीवास्तव, अरूण अग्रवाल, डॉ. रजत सिंह, अंजनी कुमार पाण्डेय, एवं श्री अवनी कुमार धर आदि सदस्य उपस्थित रहे।








Users Today : 20
Users Yesterday : 92