Home » cm yogi » देव दीपावली काशी की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली परंपरा का अद्भुत प्रतीक है-डॉ नीलकंठ तिवारी

देव दीपावली काशी की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली परंपरा का अद्भुत प्रतीक है-डॉ नीलकंठ तिवारी

देव दीपावली काशी की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली परंपरा का अद्भुत प्रतीक है-डॉ नीलकंठ तिवारी

देव दीपावली पर डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बाबा विश्वनाथ एवं मां गंगा का किया दर्शन-पूजन, गंगा घाट पर किया दीपदान

 

वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में मंगलवार को देव दीपावली का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर में आरती कर लोककल्याण, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसके पश्चात डॉ. तिवारी ने गंगा के ललिता घाट पर पहुंचकर मां गंगा की विधिवत् पूजन के आरती की तथा यही पर वृहद दीपदान किया। दीपों की जगमगाहट के बीच उन्होंने देव दीपावली के आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व को नमन करते हुए इस परंपरा में सहभागिता की।
डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देव दीपावली काशी की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली परंपरा का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान शिव की नगरी काशी की दिव्यता और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का स्मरण कराता है। देव दीपावली पर काशी के गंगा घाटों पर प्रज्वलित होने वाले लाखों दीप न केवल आध्यात्मिक आस्था के प्रतीक हैं, बल्कि पूरी दुनिया को भारत की सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा का संदेश भी देते हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा काशी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतिष्ठा निरंतर विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में मनाई जाने वाली देव दीपावली का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से उतरकर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में दीपोत्सव मनाते हैं। इसी आस्था के साथ गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर लाखों दीप प्रज्वलित किए जाते हैं। यह पर्व काशी की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और धार्मिक विरासत का अद्भुत प्रतीक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाबतपुर में होटल की अव्यवस्थित पार्किंग से लगता था जाम, संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अवैध पार्किंग से राहगीर परेशान, स्कूली बच्चों और एंबुलेंस को भी होती थी परेशानी; थाना प्रभारी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी वाराणसी।