ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, नहीं हो पाया शिनाख्त
मोहन सराय चौकी इंचार्ज ने अज्ञात मृतक ब्यक्ति की शिनाख्त हेतु लोगों से किया अथक प्रयास रहा विफल

रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरवन गांव के सामने रविवार को अपराह्न लगभग 3 बजे ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहनसराय चौकी इंचार्ज अमीर बहादुर सिंह ने उक्त मृतक की शिनाख्त हेतु आसपास के लोगों से काफी प्रयास कराया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाया। चौकी प्रभारी अमिर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक महरूम कलर का गमछा तथा नीले कलर का शर्ट व कत्थई कलर का अंडरवियर पहना हुआ है उसके दाहिने हाथ में कलावा बंधा हुआ है तथा पैर लाल कलर से रंगा हुआ है। मृतक की शव क्षत विक्षत होने के कारण पहचान होने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना था कि उक्त व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे कुछ देर से खड़ा था जब वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रेन के सामने कुदकर खुदकुशी कर ली। उक्त मृतक व्यक्ति के पहनावा से यह प्रतीत हो रहा है कि यह व्यक्ति आसपास के ही किसी गांव का रहने वाला होगा।








Users Today : 58
Users Yesterday : 23