उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की साजिश कतई बर्दाश्त नहीं, अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस की नीति से होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
दीपोत्सव, दीपावली, छठ और देव दीपावली के दृष्टिगत शासन से लेकर थानों तक के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश निरस्त
राशन वितरण में घटतौली पर होगी नजीर बनने वाली कार्रवाई, पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का हो त्वरित निस्तारण
मुख्यमंत्री का निर्देश, आउटसोर्स कार्मिकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय समय पर मिले
खाद की कालाबाजारी व धान क्रय में देरी पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, कहा किसानों को समस्या न हो
बाजारों में 24×7 पुलिस निगरानी, खुले स्थानों पर पटाखा बिक्री और प्रदेश भर में निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति के निर्देश

लखनऊ, 03 नवंबर: आगामी पर्व-त्योहार उल्लास, उमंग, आस्था और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना पर्वों के उल्लास में खलल न डाल सके। मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।






Users Today : 81
Users Yesterday : 366