राजमंगल सिंह बने एबीवीपी विभाग संयोजक

राजातालाब।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत अभ्यास वर्ग में प्रांत अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के द्वारा वाराणसी जिले के नए दायित्वों की घोषणा की गई।प्रो सुचिता त्रिपाठी को विभाग प्रमुख ,राजमंगल सिंह को विभाग संयोजक, डॉ गौरव सिंह बिसेन को जिला प्रमुख तथा रोशनी को जिला छात्रा प्रमुख, तथा हर्ष कुमार को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी।नव नियुक्त विभाग संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हित, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने नव दायित्वधारियों को शुभकामनाएं दी।








Users Today : 0
Users Yesterday : 68