पिशाचमोचन क्षेत्र में 53.19 लाख की लागत से नए नलकूप का शिलान्यास, पेयजल किल्लत से मिलेगी राहत

वाराणसी: नगर निगम शहर की पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ करन में जुटा हुआ है । इस क्रम में शनिवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने 53.19 लाख रुपये की लागत से पिशाचमोचन क्षेत्र में एक नए नलकूप के रिबोर एवं अन्तः संयोजन (इंटर-कनेक्शन) कार्य का शिलान्यास किया । इस नलकूप के चालू हो जाने से पिशाचमोचन वार्ड और आसपास के इलाकों में पानी के कम दबाव (लो-प्रेशर) और गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत से स्थानीय निवासियों को हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा जी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीलकण्ठ तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में इस परियोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। स्थानीय जनता ने इस जनहितैषी कार्य के लिए निगम और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद मनीष कुमार गुप्ता, सहित विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।








Users Today : 20
Users Yesterday : 68