Home » Uncategorized » मशरूम की खेती व सिलाई प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय

मशरूम की खेती व सिलाई प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय

मशरूम की खेती व सिलाई प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय
काका फाउंडेशन की बैठक में 42 महिलाओं ने लिया हिस्सा, स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर बनी सहमति
गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए रविवार को मटेहु स्थित बऊरहवा बाबा की कुटी में काका फाउंडेशन की ओर से विशेष बैठक हुई। बैठक में 42 महिलाओं ने सहभागिता की। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मशरूम की खेती और सिलाई प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।
काका फाउंडेशन की डायरेक्टर साक्षी जी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। बैठक में मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार के एक संभावनाशील माध्यम के रूप में अपनाने तथा इच्छुक महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देने पर विचार-विमर्श किया गया।

 


बैठक में यह तय किया गया कि महिलाओं की रुचि और क्षमता के अनुसार उन्हें कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। मशरूम की खेती के माध्यम से कम संसाधनों में आय का साधन विकसित करने तथा सिलाई प्रशिक्षण के जरिए महिलाओं को घर से काम करने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद अपने स्तर पर कार्य शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में शामिल महिलाओं ने इन गतिविधियों में रुचि दिखाई और प्रशिक्षण से जुड़ने को लेकर अपने विचार साझा किए।
फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि महिला सशक्तिकरण को केवल जागरूकता तक सीमित न रखकर कौशल विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णयों को आगे बढ़ाने के लिए इच्छुक महिलाओं की सहभागिता और उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *