चन्दौली | 13 सितम्बर 2026
संकल्प सेवा कल्याण टीम (SSWT), उत्तर प्रदेश द्वारा समाज के जरूरतमंद परिवारों एवं बेटियों के सहयोग के लिए संचालित जनकल्याणकारी अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्रामसभा खुरूजा, जनपद चन्दौली में श्री छविनाथ जी की पुत्री मंजू के आगामी 15 अक्टूबर 2026 को होने वाले विवाह में सहयोग हेतु स्थलीय सत्यापन कराया गया।

सत्यापन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा संगठन की योजनाओं एवं नियमों की जानकारी दी।
बेटी विवाह सहयोग योजना — पात्र सदस्यों की बेटियों के विवाह में नियमानुसार आर्थिक सहयोग, अधिकतम ₹5 लाख तक।
आकस्मिक निधन सहयोग योजना — पात्र सदस्य के आकस्मिक निधन की स्थिति में उसके नामित व्यक्ति को नियमानुसार आर्थिक सहयोग, अधिकतम ₹50 लाख तक।
संकल्प सेवा कल्याण टीम का सदस्य परिवार लगातार विस्तार कर रहा है और सितम्बर 2026 में सदस्य संख्या 4,013+ तक पहुँच चुकी है। संगठन द्वारा पूर्व में चलाए गए बेटी विवाह सहयोग अभियानों के माध्यम से अनेक बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा चुका है।
SSWT का संकल्प —
“सहयोग का हाथ, बेटी के साथ”
“हर बेटी की मुस्कान, हम सबका सम्मान”
“सेवा ही धर्म, जनहित ही कर्म”
संकल्प सेवा कल्याण टीम (SSWT), उत्तर प्रदेश
मानवता की सेवा के लिए निरंतर समर्पित
सुरेश गुप्ता, ब्यूरो चीफ, चंदौली







Users Today : 28
Users Yesterday : 87