साथ लड़ेंगे डेंगू से’ अभियान का एक वर्ष पूरा, बच्चों ने निभाई ‘दबंग डेंगू जासूस’ की भूमिका
रोहनिया।पंडितपुर गांव में सोमवार को मच्छर भगाने वाले प्रमुख ब्रांड ‘ऑल आउट’ की सामुदायिक पहल ‘साथ लड़ेंगे डेंगू से’ ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा कर लिया।
इस अवसर पर ब्रिलॉन कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने अभियान की पहली इम्पैक्ट रिपोर्ट जारी की।विश्व डेंगू दिवस 2025 पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मच्छरों के पनपने वाले स्थलों की सफाई और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अभियान के तहत बच्चों ने “दबंग डेंगू जासूस” बनकर घर-घर जाकर लोगों को बचाव के उपाय बताए।इम्पैक्ट रिपोर्ट के अनुसार पंडितपुर में डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूकता 97 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 90 प्रतिशत से अधिक परिवार अब नियमित रूप से जमा पानी बदलने लगे हैं। लोगों में डेंगू के लक्षणों की पहचान और बचाव संबंधी व्यवहार में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।कार्यक्रम में ब्रिलॉन कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एमडी व सीईओ रतनजीत दास ने कहा कि डेंगू से बचाव जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जे. नायक ने इसे स्वास्थ्य जानकारी को सामुदायिक कार्रवाई में बदलने का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। जिला मलेरिया अधिकारी एस.सी. पांडेय ने जनभागीदारी से सार्वजनिक स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव की सराहना की।अगले चरण में भी ऑल आउट का ‘साथ लड़ेंगे डेंगू से’ अभियान जनजागरूकता के लिए कार्य करता रहेगा।







Users Today : 3
Users Yesterday : 26