वाराणसी में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित ‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’ शौर्यपूर्ण वातावरण में संपन्न !
वाराणसी : वर्तमान परिवेश में त्योहारों व विशेष अवसरों पर हिन्दुओं पर बढ़ती हिंसक एवं विघटनकारी घटनाओं तथा युवतियों के साथ होनेवाले अनाचार को देखते हुए, हिंदुओं के लिए अपनी और अपनों की रक्षा करना अनिवार्य हो गया है। इसी सुरक्षात्मक उद्देश्य से युवाओं को शारीरिक – मानसिक व आध्यात्मिक रूप से सक्षम बनाने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा वाराणसी में आदर्श श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इंटर कॉलेज व बड़ागांव शिवपुरी वाटिका में हो रहे 7 दिवसीय ‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’ का उत्साह पूर्ण वातावरण में समापन हुआ ।
इस शिविर में 193 युवक– युवतियों ने भाग लिया । शिविर में 7 दिन सहभागी होनेवाले 97 युवक एवं युवतियों को शौर्य प्रशिक्षण शिविर का प्रमाण पत्र दिया गया l इन शिविरार्थियों के लिए 3 स्वरक्षा प्रशिक्षण वर्ग साप्ताहिक रूप से आरंभ किए जाएंगे l
17 युवक-युवतियों ने प्रशिक्षक के रूप में दायित्व लेने की तैयारी दिखाई ।
अपने अनुभव को सभी के समक्ष साझा किए –
उन्होंने बताया कि शिविर से उनका आत्म विश्वास बढ़ा है, जिससे अब मन संकटों का सामना करने के लिए तैयार हो गया है l शिविर में दिए गए प्रशिक्षण के कारण अब हम स्वयं और अन्यों को भी सहायता कर सकेंगे ।
हिंदू जनजागृति समिति के स्वरक्षा प्रशिक्षण उपक्रम में शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक तथा राष्ट्र और धर्म से संबंधित भी विषय बताए गए।
रविंद्र पटेल ने एक सप्ताह प्रशिक्षण वर्ग से प्रभावित होकर प्रत्येक सप्ताह प्रशिक्षण वर्ग की मांग कीये। यह वर्ग तब तक शुरू रहे जब तक हमसे परिपक्वता न आ जाए ।

हिमांशु मोर्य ने कहा हमने जो सीखा है उसका हम प्रतिदिन अभ्यास करेंगे अन्यों को भी सिखाएंगे हर घर में योद्धा निर्माण हो ऐसी प्रेरणा मिली ।
कुछ अभिभावक इस प्रशिक्षण शिविर में अपने बच्चों को केवल छोड़ने हेतु आए, परंतु प्रशिक्षण वर्ग देखकर वे भी प्रेरित होकर 7 दिन प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुए ।

इस कार्यक्रम को यशस्वी बनाने में वाराणसी के लोगों ने अच्छी सहायता की ।







Users Today : 3
Users Yesterday : 26