दादी को जहर दे पाना चाहती थी पोती नौकरी , पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी में कलयुगी पोती की करतूत
* सरकारी नौकरी पाने के लिए पोती ने दादी को खाने में दिया जहर
* खाना खाकर 55 वर्षीय महिला की बिगड़ी तबियत
* दादी की तबियत बिगड़ने पर पोती और उसका पति हुआ फरार
* घर से निकल सड़क पर अचेत होकर गिरी महिला
* स्थानीय लोगों ने अस्पताल में करवाया भर्ती
* ठीक होने पर पोती और उसके पति के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
* पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
* मृतक आश्रित बनकर दादी की नौकरी पाना चाहती थी पोती
* पति के साथ मिलकर रची दादी की हत्या की साजिश
* कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणीकर्मी है 55 वर्षीय पीड़िता पानपति
* वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र का मामला

बनारस में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला आया सामने… एक पोती अपनी दादी को जहर देकर इस लिए मारना चाहती थी कि उनकी सरकारी नौकरी उसे मिल जाए…
यह पूरा मामला वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र को गोपालापुर गांव का है, जहां चतुर्थ श्रेणी की नौकरी एक महिला को उसके पति के निधन पर मिला… अपनी पोती और उसके पति के साथ महिला गांव के घर में रहती थी, वह अपनी सैलरी भी पोती और उसके पति को देती और अपनी अपनी संपत्ति भी उन्हें देना चाहती थी…
महिला को नहीं पता कि जिस पोती को उन्होंने बचपन से पाल पोसकर बड़ा किया वही उनके जान की दुश्मन बन जाएगी… पोती अपनी दादी से बार बार नौकरी लगवाने की बात कहती तो दादी ने भी कह दिया नौकरी तो मेरे मरने का बाद ही तुम्हे मिल पाएगी… फिर क्या था कलयुगी पोती अपने पति के साथ मिलकर एक दिन खाने में चूहे मारने की दवा मिलाकर खिला दी… दवा का असर होने पर दादी को दस्त आने लगा और उन्हें शक हुआ तो वह गाँव के बाहर दौड़ पड़ी और सड़क पर जाकर बेहोश हो गई…
स्नीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बच गई… उन्होंने अपनी पोती और उसके पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया… अब दादी अपनी पोती की शक्ल भी देखना नहीं चाहती, कहती है कि बहुत लाड़ प्यार से उसे बड़ा किया उसकी शादी करवाई और संपत्ति भी उसके नाम करने वाली थी, लेकिन वही मेरे जान की दुश्मन बन बैठी… ऐसी पोती भगवान किसी को भी ना दें… यह सुनकर आपको भले ही प्रकरण फिल्मी लग रहा होगा लेकिन यह सच्ची घटना है…








Users Today : 2
Users Yesterday : 55