बीरभानपुर में महिला पर धारदार हथियार से हमला, छह पर एससी-एसटी एक्ट में केस
घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गाली देने का आरोप; शिकायत प्रकोष्ठ के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ मुकदमा

राजातालाब।बीरभानपुर गांव में अनुसूचित जाति की महिला पर धारदार हथियार से हमला, घर में घुसकर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।पीड़िता के अनुसार, 12 जून की शाम पुरानी रंजिश में सोनू पटेल, दुर्गावती देवी, गीता देवी, नीतू, जयप्रकाश पटेल और मोनू पटेल ने जमीन पर कूड़ा फेंका और विरोध पर नीम का पेड़ काटने लगे। रोकने पर सोनू ने गर्दन पर वार किया, बचाव में महिला के हाथ में चोट आई। आरोपित घर में घुसकर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और धमकी देकर भागे।स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर शिकायत प्रकोष्ठ के हस्तक्षेप से राजातालाब पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।








Users Today : 2
Users Yesterday : 55