डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जयंती तक होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक
जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे मुखर्जी के विचार, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

रोहनिया।केशरीपुर रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से जयंती 6 जुलाई तक होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई।बैठक में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। डॉ. मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रसेवा के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल,जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ,अरविंद पटेल, संजय सोनकर समेत समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।








Users Today : 2
Users Yesterday : 55