भारत सरकार के वाणिज्य एवम उद्योग मंत्रालय के DPIIT विभाग ,इन्वेस्ट उप,स्टार्टइन यूपी द्वारा चन्दौली में स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने,उद्यमिता संवर्धन, रोजगार सृजन एवम स्वरोजगार विकसित करने के लिए दिनांक 04 जुलाई 2026 को आई टी आई रेवसा में तेजस वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उद्यमिता एवम नवचार के संवर्धन हेतु बिंदु सुझाए गए एवं जनपद की स्टार्टअप उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में स्टार्ट इन यू पी से श्री प्रशांत रंजन , जिला सेवायोजन अधिकारी चन्दौली एवम जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर ,उपयुक्त उद्योग की ओर से नामित अधिकारियों, अजय यादव आई टी आई प्रधानाचार्य रेवसा तथा अटल इन्क्यूबेशन सेन्टर से डॉ पी राजीव, डॉक्टर नंदलाल,आदि ने स्टार्टअप से सम्बंधित नवाचारों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया तथा अटल इन्क्यूबेशन सेन्टर बी एच यु की ओर से आई टी आई रेवसा में सैटेलाइट केंद्र खोले जाने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जयानंद यादव,सुरेश गुप्ता प्रियांशु, आशीष आदि की उपस्थिति रही।








Users Today : 24
Users Yesterday : 29