Home » Uncategorized » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय मंत्री मोनू प्रसाद गुप्ता को भेजा शोक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय मंत्री मोनू प्रसाद गुप्ता को भेजा शोक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय मंत्री मोनू प्रसाद गुप्ता को भेजा शोक संदेश
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय मंत्री मनु प्रसाद गुप्ता (इंग्लिशिया लाइन, कैंट, वाराणसी) को उनके पिता स्वर्गीय लाल बाबू गुप्ता के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए एक शोक संदेश भेजा है।
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में स्वर्गीय लाल बाबू गुप्ता के व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठ जीवन का उल्लेख करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने जीवन में सभी दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है और इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

 


प्रधानमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें।
प्रधानमंत्री कार्यालय से यह शोक पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से वाराणसी स्थित मोनू प्रसाद गुप्ता के पते पर भेजा गया। इस पत्र के प्राप्त होने पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। पत्र में प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *