हिंदू युवा वाहिनी के नाम व बोर्ड का दुरुपयोग करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई- राकेश श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष
वाराणसी। हिंदू युवा वाहिनी की एक बैठक शुक्रवार को सारनाथ रोड स्थित होटल मुद्रा में आयोजित हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं मंडल प्रभारी भास्कर तिवारी रानू ने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी एक पंजीकृत संगठन है, लेकिन वर्तमान में कई लोग अपनी गाड़ियों पर संगठन का बोर्ड लगाकर तथा स्वयं को पदाधिकारी बताकर संगठन के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जो पूरी तरह भ्रामक और अनुचित है, यदि कोई व्यक्ति संगठन का सदस्य बने बिना अथवा अधिकृत पदाधिकारी न होते हुए हिंदू युवा वाहिनी के नाम, पद या बोर्ड का दुरुपयोग करता है, तो उसके विरुद्ध संगठन द्वारा संवैधानिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने आमजन से अपील की कि वे केवल संगठन द्वारा अधिकृत पदाधिकारियों एवं आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें तथा हिंदू युवा वाहिनी के नाम का दुरुपयोग करने वाले लोगों से सतर्क रहें।








Users Today : 25
Users Yesterday : 64