मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना का स्थायी समाधान हेतु बैठक में भूमि अर्जन एवं पुनर्वास कानून 2013 के आधार पर करने का प्रस्ताव सर्वसम्मत से किसानो ने किया पास
किसानों ने दिया अंतिम चेतावनी, मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना के स्थायी समाधान भूमि अर्जन एवं पुनर्वास कानून 2013 से करे सरकार वरना वाराणसी में किसान करेगे आर – पार के आन्दोलन का आगाज
अगर भूमि अर्जन एवं पुनर्वास कानून 2013 के आधार पर स्थायी समाधान नही करती है सरकार तो वाराणसी में किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” के नेतृत्व में सौ किसान एक साथ आमरण अनशन पर बैठने का किया ऐलान

रोहनिया।बैरवन में मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानो की खुली बैठक स्वामी सहजानन्द किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” की अध्यक्षता में हुई। ज्ञातव्य हो कि माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के पहल पर उक्त योजना का निवारण समाधान समारोह में आपसी सहमति से करने हेतु प्रक्रिया चल रही है जिस पर विकास प्राधिकरण वाराणसी का रवैया अत्यंत ढुलमुल था जिस संदर्भ में किसानो की बैठक वाराणसी मण्डलायुक्त एस राज लिंगम के कार्यालय में गुरुवार को हुई । जिसमें मण्डलायुक्त महोदय ने बिना मुआवजा लिये किसानो के प्रकरण का निस्तारण भूमि अर्जन पुनर्वास कानून 2013 के आधारपर करने हेतु किसानो से प्रस्ताव मांगे और स्पष्ट कहे कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया है कि जो किसान मुआवजा नही लिये हैं उनके जमीन पर कोई कार्यवाई नही होगी। आज किसानो ने सर्वसम्मत से प्रस्ताव पास कर उक्त योजना का स्थायी समाधान भूमि अर्जन पुनर्वास कानून 2013 के आधार पर करने हेतु प्रस्ताव पास किये तथा जो किसान मुआवजा ले लिये हैं जिसके संदर्भ में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद 31 मई 2023 को आदेश दिया था उनको शासनादेश 2/06/2011 उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा समस्त प्रमुख सचिव, समस्त मंडलायुक्त, समस्त जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सहमति के आधार पर मुआवजा लिये किसानों को निःशुल्क 40 वर्ग मीटर का विकसित मकान, 23000/- रुपए प्रति एकड़ 33 साल तक व प्रतिवर्ष 800 रुपए बढ़ोतरी के साथ और 5 साल तक का न्यूनतम कृषि मजदूरी इत्यादि देना होगा उसको देकर ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित सम्पूर्ण प्रकरण का स्थायी निस्तारण किया जाय।
किसानो ने कहा कि किसान राजनीति से अलग होकर वैधानिक समाधान करने वाले न्यायालय/ सरकार/ प्रशासन का दलीय बंधन तोड़कर ऐतिहासिक धन्यवाद समारोह आयोजित स्वतः किसान कर स्वागत करेगा और अगर किसी दबाव में पुनः कोई व्यवधान करेगा तो इस बार आर पार की लडाई हेतु व्यापक आन्दोलन किसान करेगा जिसमें वाराणसी मे किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” के नेतृत्व मे सौ किसान एक साथ वाराणसी जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठेंगे । बैठक का संचालन अधिवक्ता उदय पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन मेवा पटेल ने किया । बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल बिहारी पटेल, विजय नारायण वर्मा, मेवालाल, राहुल पटेल,रतन पटेल, भोलानाथ, कन्हैया पटेल,राम किशुन ,बिरजू,संतोष, विकास, श्यामलाल, पप्पू पटेल,महेंद्र, सुरेंद्र, रामजी,रामबिलास, राजकुमार, भाईलाल, दिलीपकुमार,रामसजीवन,पारस,शनिदेव, अशोकपटेल,अनिलपटेल,सदानंद,विजई,नंदू,रमेश,बाबूलाल,उदयभान,अनुज,विंदेश्वरी, बाबू पटेल,मुकुंदी,रमेश पटेल, विजय, अवधेश प्रताप, गौरव पटेल ,चंदन पटेल, दिनेश पटेल , रमेश, मदन पटेल , उमाशंकर पटेल, रमाशंकर पटेल , प्रमोद पटेल ,राम नारायण पटेल, सुरेश पटेल, विकास पटेल, मदनलाल, सुभाष पटेल, सोमनाथ पटेल ,बलराम पटेल, प्रेम पटेल, रवि पटेल ,हनुमान पटेल ,शुभम पटेल ,लक्ष्मी नारायण, विजय पटेल, कल्लू पटेल, सुजीत पटेल, नीतीश पटेल, सोनू पटेल, अजीत पटेल, राजनाथ पटेल ,वकील ,चंदन पटेल, दीपू पटेल ,रमेश पटेल, डंगरू पटेल, रघुवर पटेल, राजेंद्र पटेल नीरज पटेल ,नीतीश आदि सैकड़ों किसान शामिल थे।








Users Today : 10
Users Yesterday : 64