केसरिया रंग से हाईवे हुआ गुलजार, गूंजा “हर हर महादेव” और “बोल बम” का नारा
शिविर लगाकर कांवरियों का मरहम पट्टी व चाय नाश्ता के साथ किया सेवा

रोहनिया।काशी विश्वनाथ का जल चढ़ाने के लिए प्रयागराज से निकले कांवड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बनता है। जिसके चलते हाईवे केसरिया रंग से गुलजार हो गया। डीजे की धुन पर नाचते-गाते और ‘हर हर महादेव’ व ‘बोल बम’ के नारे लगाते हुए झुंड के साथ कांवड़िए मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर पहुंचे।
जहां पर ह्यूमन राइट प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन मानवाधिकार मानवाधिकार वाराणसी कार्यकारिणी के तत्वाधान में मानवाधिकार के जिला अध्यक्ष संजय यादव की देखरेख में लगाए गए शिविर में कांवड़ियों का भब्य स्वागत किया गया ।संजय यादव ने टीम के साथ उन्हें फल, बिस्किट, पानी, चाय आदि वितरण किया। शिविर के दौरान एचआरपीओ के जिलाध्यक्ष संजय यादव एवं रश्मि जन कल्याण समिति के डॉ. राजेश पटेल ने कांवड़ियों के पांव को गर्म पानी से धुलाई कर पांव में पड़े छाले तथा घाव पर मरहम पट्टी बांधकर इलाज किया।इस दौरान रोहनिया पुलिस टीम के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए मोहनसराय से चांदपुर जाने वाली जीटी रोड पर कांवरियों के लिए आरक्षित लेन पर कांवरिया पथ द्वारा में कांवरियों के प्रवेश कराया। उन्होंने वाराणसी जाने के लिए छोटी वाहनों को जीटी रोड के दक्षिणी लेन पर तथा बड़ी वाहनों को हाईवे से होते हुए आसपास के लिए भेजा।शिविर के दौरान ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, मुन्ना लाल यादव, विनोद कुमार पटेल, विनोद कुमार यादव, अमलेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा उर्फ छुन्नन, जावेद, रामधनी यादव ,मनोज मौर्य, शिव मूरत, रवि जितेंद्र पटेल,अभिषेक सिंह इत्यादि लोग शामिल रहे।








Users Today : 98
Users Yesterday : 21