पुलिस के चापलूस पत्रकारिता को कर रहे कलंकित , दारू पीकर पत्रकारिता के नाम पर हराम खोरी पर उतरे तो होटल मालिक ने उतारी नशा
पुलिस आयुक्त के नशेड़ी चापलूसो ने दिखाया हेकड़ी, पुलिस की अकड़ हो गई ढीली
वाराणसी। पुलिस के आलाधिकारियों की चापलूसी कर पुलिस का रोब दिखाकर फ्री में भोजन करने वाले स्वमंभू पत्रकारो की संख्या में एक तरफ इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पत्रकारो की इज्जत दांव पर लग रही है। ऐसी ही बानगी मंगलवार की देर रात नदेसर स्थित एक होटल में देखने को मिली जहां नशे में धूत स्वंमभू पत्रकार पुलिस का रोब दिखाकर होटल में भोजन किया फिर भुगतान की बारी आई तो पुलिस के अधिकारियों की रोब दिखाने लगा, परन्तु होटल व्यवसायी ने हिम्मत नही हारी उस स्वमंभू पत्रकार से भुगतान वसूल ही लिया
होटल संचालक का आरोप है कि नशे में धूत दो व्यक्ति होटल में खाना खाने के बाद खाना का भुगतान नही करने पर अड़ गये और अपना नाम जितेंद्र यादव पत्रकार बताकर अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर बोला कि उच्चाधिकारियों के साथ मेरा उठना बैठना है, तुम हमसे पैसा लोगे? ऐसी तुम्हारी हिम्मत ? उनका आरोप है कि उक्त स्वमंभू पत्रकार ने भुगतान करने की वजाय जाति सूचक गाली देते हुए प्रतिष्ठान बंद कराने व जान से मारने की धमकियां देने लगा। इसी दौरान शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तभी संबंथित थाने की पुलिस भी आई, पुलिस ने शराबियों को समझाते का प्रयास किया तो मनबढ़ नशेड़ियों ने पुलिस कमिश्नर का नाम लेते हुए संबंधित थाने की पुलिस को भी गालियां देने लगा जिससे पुलिस भी सकते में आ गई।








Users Today : 102
Users Yesterday : 245