रोहनिया पुलिस ने तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार
7740 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद

रोहनिया। रोहनियां पुलिस टीम ने अवैध जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत ग्राम दाउदपुर से जुआ खेल रहे कुल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में किशन पटेल पुत्र राम लखन पटेल निवासी ग्राम दाउदपुर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी, महेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र स्व0 राम नारायण पटेल निवासी ग्राम दाउदपुर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी और श्याम सुन्दर पटेल पुत्र गोपी पटेल निवासी ग्राम दाउदपुर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी शामिल हैं।8 अगस्त को समय करीब 8:30 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके से कुल 52 अदद ताश के पत्ते, 7740/- रुपये माल फड़, जामा तलाशी से 1460/- रुपये और 02 अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0260/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी का स्थान थाना रोहनिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम दाउदपुर रहा। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक मो0 परवेज, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल गोविन्द कुमार गौड़, शशि कुमार, नगेन्द्र कुमार गुप्ता और सन्तोष कुमार शामिल रहे।








Users Today : 98
Users Yesterday : 21