Home » liveup » : संत कबीर नगर में ₹684 करोड़ से अधिक लागत की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन

: संत कबीर नगर में ₹684 करोड़ से अधिक लागत की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन

संत कबीर नगर में ₹684 करोड़ से अधिक लागत की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन

रोजगार सृजन के लिए 2014 के पहले 1947 के बाद से कुल रोजगार का सृजन हुआ था 47 करोड़ और कुल रोजगार का सृजन मोदी जी के बाद हुआ है 64 करोड़ 33 लाख, इसमें 17 करोड़ 18 लाख की वृद्धि हुई है।

स्टार्टअप की संख्या 500 से कम थी 2014 के पहले, आज 2,23,000 से अधिक स्टार्टअप हैं देश के अंदर और देश के अंदर एक नया इकोसिस्टम स्टार्टअप का तैयार हुआ है। यूनिकॉर्न इनमें पहले केवल 4 थे, आज इनकी संख्या 125 हुई है।

 

राहुल जी और अखिलेश यादव जी, आप पता नहीं पढ़े-लिखे हैं या नहीं हैं, आपके वक्तव्य, आप लोगों के द्वारा कही जाने वाली बातें कभी-कभी हास्यास्पद होती हैं, आप लोगों को कटघरे में खड़ा कर देती हैं, लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं, एम्प्लॉयमेंट के लिए स्किलिंग चाहिए।

आज के नौजवान की जो हमारे पास डेमोग्राफिक डिविडेंट के रूप में 56 से 60 फ़ीसदी युवा जनशक्ति है, इसकी स्किलिंग के लिए कार्य किए जाने की आवश्यकता थी,जो डबल इंजन की भाजपा की सरकार ने आगे बढ़ाया है।

उसकी स्किलिंग हो रही है, उसके लिए एम्प्लॉयमेंट की व्यवस्था हो रही है, स्टार्टअप का एक इकोसिस्टम तैयार किया गया है।

यह आईआईटी, ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एम्स, मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला, यह स्किल डेवलपमेंट सेंटर की श्रृंखला इन्हीं नौजवानों की स्किलिंग का और इनके लिए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का एक माध्यम बना है।

आपके समय में मेडिकल कॉलेज नहीं थे, आप लोगों ने मेडिकल कॉलेज बनाने में रुचि भी नहीं ली, तो बच्चा लेता एडमिशन कहां लेता? आज आप राजनीति कर रहे हैं, केवल राजनीति कर रहे हैं, उस नौजवान के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। आपके समय में उस नौजवान की नौकरी में डकैती पड़ती थी, उस नौजवान के साथ अन्याय होता था।

हम लोगों ने तय कर रखा है, अगर नौजवान के भविष्य के साथ किसी व्यक्ति या संस्था ने खिलवाड़ किया, तो उसकी पूरी संपत्ति जब्त कर लेंगे और खिलवाड़ करने वाले को आजीवन कारावास की सजा भी करवा देंगे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *