बाल दिवस का इतिहास: 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? जानिए इसकी पूरी कहानी
नई दिल्ली—भारत में हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस (Children’s Day) मनाया जाता है. यह दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और लगाव के कारण बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे.
14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में हुआ था. उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था. उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी अच्छी शिक्षा, बेहतर परवरिश तथा संस्कारों से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सकता है.
भारत में पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था. यह तारीख संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विश्व बाल दिवस से जुड़ी थी.

लेकिन 27 मई 1964 को पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद देश में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उनकी जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद से हर वर्ष 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाने लगा.
कौन थे चाचा नेहरू?
पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे. उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक देश का नेतृत्व किया. बच्चों के प्रति उनके प्रेम और स्नेह के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रियता मिली.
बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह समाज को बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराने का अवसर भी है. हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा और समान अवसर मिलना चाहिए.








Users Today : 30
Users Yesterday : 94