निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए यूपीएफएसडीए ने यूपी-जापान सम्मेलन में लगाया स्टॉल
जापानी निवेशकों को यूपी में ड्रग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के अवसरों की दी जानकारी
निवेशकों ने यूपीएफएसडीए के स्टाल पर फार्मा सेक्टर में निवेश की जानकारी ली

लखनऊ, 21 अगस्त। उत्तर प्रदेश में फूड एवं ड्रग मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (यूपीएफएसडीए) ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में विशेष स्टॉल लगाया। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मेलन में स्टॉल के माध्यम से जापानी प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्था की जानकारी दी गई।
UPFSDA की ओर से निवेशकों को बताया गया कि उत्तर प्रदेश ड्रग मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में निवेश के लिए व्यापक संभावनाएं उपलब्ध कराता है। प्रदेश में पर्याप्त लैंड बैंक, निवेश-अनुकूल नीतियां और उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक संस्थागत व्यवस्थाएं मौजूद हैं। निवेशकों को विशेष रूप से अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उत्तर प्रदेश में स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
स्टॉल पर फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
निवेशकों को प्रदेश की फार्मा और मेडिकल डिवाइस पॉलिसी समेत राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों और सुविधाओं की जानकारी दी गई। विभाग की ओर से बताया गया कि निवेशकों की सुविधा के लिए लाइसेंस एवं अन्य नियामकीय प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऑनलाइन एप्लिकेशन और समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था के माध्यम से निवेशकों के लिए Ease of Doing Business को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
UPFSDA ने सम्मेलन के माध्यम से यह संदेश दिया कि उत्तर प्रदेश केवल एक बड़ा बाजार ही नहीं, बल्कि फार्मा क्षेत्र के लिए एक मजबूत निवेश स्थल है। जापानी निवेशकों को प्रदेश में अपनी उत्पादन इकाइयां स्थापित करने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और देश के साथ-साथ वैश्विक बाजारों के लिए निर्माण करने के अवसरों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर स्टाल पर विभाग से जुड़े तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।








Users Today : 44
Users Yesterday : 25