विधायक नीलकंठ तिवारी ने 50 दिन में क्षेत्र के कई छोटी बड़ी समस्या का त्वरित कराया निदान, लगभग 3500 परिवारों से किया जनसंपर्क
आज पचासवें दिन वार्ड ईश्वरगंगी में किया प्रवास, चलाया स्वच्छता अभियान, किया वृक्षारोपण, अब तक करीब 250 पौधों का हो चुका वृक्षारोपण
नगर निगम के अधिकारी भी रह रहे हैं साथ में

काशी। दक्षिणी विधानसभा में दिनांक 19 जुलाई से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक 76 दिवसीय वार्ड प्रवास का कार्यक्रम क्षेत्र के विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। जिसमें नगर निगम के, जलकल के अधिकारी भी साथ में रहते हैं। कार्यक्रम में अलग-अलग वार्डों में अलग-अलग दिवस भ्रमण का कार्यक्रम होता है। जिसमें क्षेत्र की समस्यायों पेयजल, गली की पटिया, सीवर, नाली आदि का निस्तारण साथ चल रहे अधिकारियों से करने का निर्देश दिया जाता है। साथ ही साथ जो बड़ी समस्या या बड़े कार्य होते हैं उसे संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से वार्ता करके या आवश्यक धन यदि विधायक निधि से संभव होता है तो अवमुक्त किया जाता है। भ्रमण के दौरान पूरे समय गलियों में स्वच्छता का कार्यक्रम भी होता है एवं नित्य पांच वृक्ष लगाने का कार्यक्रम किया जाता है। इन पचास दिनों में विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने जनसंपर्क के माध्यम से अपने निर्वाचन क्षेत्र के लगभग 3500 परिवारों से सीधा संवाद किया । इन दिनों में विधायक ने करीब 50 से अधिक जनचौपाल लगाया । इसी के साथ लगभग 250 लाभकारी वृक्षों का पौधारोपण भी किया ।
इन 50 दिनों में दक्षिणी विधानसभा के सभी 24 वार्डों में कम से कम दो बार भ्रमण हो चुका है। आज ईश्वरगंगी वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा मार्ग में कई जगह खराब पटिया को ठीक करवाया गया । इसके अलावा सीवर की समस्या से भी क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई । इसी के साथ आने वाले त्योहारों के मद्देनजर विधायक ने सभी छोटी बड़ी मंदिरों के जाने वाले मार्ग साफ़ सुथरे एवं दुरुस्त करने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया ।
इन पचास दिनों के दौरान अलग-अलग लगभग 300 जगह पर जो भी शिकायतें मिली निराकरण तत्काल करने का प्रयास किया गया ।
इसके अलावा नगर निगम को अलग-अलग मोहल्ले में खराब पड़े सीवर की लाइन, पानी की लाइन, गली में कहीं उखड़ी पटिया को ठीक करने, मैनहोल को बनाने, मैनहोल के ढक्कन बदलने,गली पिट बनाने, पानी की पाइप बदलने आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
वार्ड प्रवास के दौरान निर्धारित मार्ग में पढ़ने वाले सभी भवन स्वामियों एवं निवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया साथी साथ मलबा या कूड़े यदि कहीं दिखे तो उसे हटाया गया ।
प्रत्येक दिवस में में विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षदगण, नगर निगम के समस्त संबंधित अधिकारी, समेत तमाम कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे








Users Today : 74
Users Yesterday : 80