असलहा तस्करों ने कांस्टेबल को मारी गोली,जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर को पैर में गोली मारकर किया गया गिरफ्तार।
तस्करों को पकड़ने गई लंका पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया ,जिसमें एक कांस्टेबल को गोली लगी , जिसके बाद से अफरा तफरी मच गई , आनन फ़ानन में घायल कांस्टेबल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गयाआपको बता दे कि वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित पुलिस को सूचना मिली कि लंका के नरिया इलाके में असलहों का ख़रीद फरोख्त हो रहा है ।
पुलिस टीम सूचना के बाद तस्करों को पकड़ने पहुंचीं , पुलिस की देख तस्करों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी , जिसमें लंका क्राइम ब्रांच के एक कांस्टेबल अमित को गोली लग गई , टीम ने जहाँ कांस्टेबल को आनन फ़ानन में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया तो वहीं दूसरी टीम तस्करों की तलाश में लग गई , ऑपरेशन के बाद तस्कर लंका के ही लोटूबीर बाबा के पास मिले जहाँ तस्कर और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई , मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी और दूसरा भागने में कामयाब रहा , घायल बदमाश को पुलिस में गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरे तस्कर की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है
कांस्टेबल को गोली लगने की सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर समेत सभी आलाधिकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे , जहाँ घटना की पूरी जानकारी ली ।








Users Today : 38
Users Yesterday : 47