Home » Uncategorized » संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की हुई मौत,मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की हुई मौत,मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की हुई मौत,मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

रोहनिया।नगर पंचायत गंगापुर में मंगलवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थिति में किराएदार खुशी नामक युवती की मौत हो गई। उक्त महिला के गले में किसी चीज से कसे जाने का निशान था।मौत की सूचना मिलने पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका ख़ुशी का विवाह कपसेठी थाना क्षेत्र के गजापुर निवासी श्रवण कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था।ये नवदंपति बीते कई माह से गंगापुर में किराए पर रह रहे थे।

 

मृतका कपसेठी थाना क्षेत्र के भिटकुरी गांव के रहने वाली थी। महिला के पिता आनंद कुमार सिंह ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर रोहनिया थाने पर दी है। चौकी प्रभारी गंगापुर सत्यम तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृतका के पति ने शव का फंदे से उतार दिया था। पुलिस का कहना था की मृतका के पति ने जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी ने दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। महिला के पति के तहरीर पर उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रोहनिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *