

राजातालाब।राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कैलाश राम के नेतृत्व में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. संतोष सिंह ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजी लाइन से आईं डॉ. कीर्ति यादव और डॉ. स्नेहा तिवारी ने लगभग 50 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
परीक्षण के दौरान ब्लड प्रेशर, विजन टेस्ट और शुगर टेस्ट किया गया। डॉ. कीर्ति यादव ने छात्राओं को प्रोटीन युक्त और संतुलित भोजन लेने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। डॉ. स्नेहा तिवारी ने कहा कि जीवन अमूल्य है, फल और सब्जियों का अधिक प्रयोग करना चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति पर बोलते हुए डॉ. कीर्ति यादव ने कहा कि देश युवाओं का देश है, नशा से सोचने-समझने की क्षमता कमजोर होती है और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पर आने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रो. केके उजाला, वेद प्रकाश दुबे, वेद प्रकाश गुप्ता, योगेश चंद्र पटेल, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. बृजेश यादव, शशि प्रभा गौतम, डॉ. सुनील कुमार आदि ने सराहनीय योगदान दिया।© 2025 Live up web – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffictail
WhatsApp us