साहित्यकार हेमंत शर्मा के 63वां जन्मदिन पर हवन-पूजन कर 63 किलो लड्डू और 63 पौधे वितरित

रोहनिया।भदवर पंचकोशी रोड स्थित अष्टभुजा मंदिर परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह उदल के नेतृत्व में साहित्यकार एवं लेखक हेमंत शर्मा का 63वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उदयभान सिंह उदल ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों के साथ हेमंत शर्मा की दीर्घायु के लिए हवन-पूजन किया और 63 किलो लड्डू एवं 63 फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया। इस दौरान उदयभान सिंह उदल ने कहा कि हेमंत शर्मा एक संवेदनशील साहित्यकार हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा दी है, उनकी रचनाएं राष्ट्रवाद, सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों को सशक्त करती हैं, हम उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय दुबे प्रधान, गुड्डू सिंह प्रधान, ननकू सिंह, वीरेंद्र पटेल, डॉ. रामधनी, राजू सेठ, घुनी राजभर, पिंटू राजभर, स्वामीनाथ पांडे, रामाश्रय चौहान, हीरा चौहान, मंगला प्रसाद दुबे, धर्मेंद्र पाल, आनंद सिंह, राजमणि दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 57