मैजिक वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत, चालक वाहन समेत फरार

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के टड़िया स्थित जीटी रोड पर रविवार रात लगभग 9 बजे मैजिक वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्षीरामपुर जमुआ मिर्जापुर निवासी 43 वर्षीय बृजेश शुक्ला के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बृजेश शुक्ला जगतपुर में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और रोज की भांति साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे, उसी दौरान टड़िया गांव के पास जीटी रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने ओवरटेक के दौरान साइकिल में टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की दो पुत्रियां हैं और घटना की सूचना मिलते ही पत्नी मीरा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।








Users Today : 0
Users Yesterday : 57