Home » Uncategorized » नशा मुक्त युवा’ अभियान के अंतर्गत ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन।।

नशा मुक्त युवा’ अभियान के अंतर्गत ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन।।

नशा मुक्त युवा’ अभियान के अंतर्गत ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन।।

सेवापुरी, वाराणसी, 27 सितम्बर 2026।

‘नशा मुक्त युवा’ अभियान के अंतर्गत ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ (Health & Awareness Camp) कार्यक्रम का आयोजन आज विकास खण्ड सभागार, सेवापुरी में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

 

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शिव नारायण सिंह, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवदत्त सिंह, प्रभारी महिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शालिनी शर्मा, सहायक BPM श्री अनूप मिश्रा एवं संयोजक,उपनिदेशक MY Bharat  वाराणसी  विकास सिंह की उपस्थिति रही।

 

 

कार्यक्रम में MY Bharat के स्वयंसेवक आयुषी, प्रत्युष, अनिल एवं प्रांजल ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में 103 युवा प्रतिभागियों सहित कुल लगभग 200 पुरुष एवं महिलाओं ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं जागरूकता कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *